Rajasthan News: चौमूं थाना इलाके में बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर पुलिस पर किए हमले के बाद उपजी हिंसा के बाद अब इलाके में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को एफआई आर में नामजद किया है जबकि 110 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

इनमें से करीब 19 लोगों को मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है बाकी को शांतिभंग में दबोचा था। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा शनिवार को खुद थाने पर मौजूद रहे और स्पेशल टास्क फोर्स, क्यूआरटी और आरएसी की टीमों से फ्लैग मार्च निकलवाया। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई और संदिग्ध मकानों की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नामजद आरोपियों में मौलवी भी शामिल
पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने 25-26 दिसंबर की रातकरीब तीन बजे वारदात को उस समय अंजाम दिया जब सहमति से अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और बोतलों से पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में कांस्टेबल गोवर्धन, संजय, मदनलाल, हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह, अमीचंद सहित कई जवान घायल हो गए। सरकारी वाहन चेतक 56 के शीशे टूट गए और कई ढाल-जैकेट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए तुरंत आंसू गैस के गोले छोड़े और पंप एक्शन गन का उपयोग किया। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ चौमूं थाने में बीएबएस धाराएं 191(2), 191(3), 190, 121(1), 132, 109(1) और 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
स्थिति काबू में इंटरनेट आज खुलेगा
डीसीपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि इलाके में शांति है, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवाएं रविवार को शुरू कर दी जाएंगी। बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य हो चुका है। इलाके में जाब्ता तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
