Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 करीब 11 साल बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा, “जिस तरह खेत गांव की शोभा बढ़ाता है, वैसे ही जयपुर शहर की शान को यह टर्मिनल-1 और अधिक बढ़ा देगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। टर्मिनल-1 का उद्घाटन प्रदेश के विकास का प्रतीक है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेगा और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने में सहायक होगा।
यात्री क्षमता बढ़कर होगी 3.8 करोड़
शर्मा ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट की वर्तमान यात्री क्षमता लगभग 65 लाख है, जो आने वाले समय में बढ़कर 3.8 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। हेरिटेज लुक वाला यह टर्मिनल-1 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से रूबरू कराएगा। 9-11 दिसंबर को होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में दुनिया भर से आने वाले मेहमान इस आकर्षक टर्मिनल का अनुभव करेंगे। शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से आग्रह किया है कि वे जयपुर के लिए सीधी उड़ानों की व्यवस्था करें।
विकास और विरासत का संगम: टर्मिनल-1
आधुनिक और हेरिटेज लुक से सुसज्जित टर्मिनल-1 विकास और विरासत का अनूठा संगम है। प्रस्थान क्षेत्र में 10 और आगमन क्षेत्र में 14 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, साथ ही 10 चेक-इन काउंटर भी होंगे। यात्रियों के लिए यहां ड्यूटी फ्री आउटलेट्स, मेडिकल रूम, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा और लाउंज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

