Rajasthan News: शहर में कुख्यात ‘चड्डी-बनियान गैंग’ की वापसी से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर और आदर्श नगर में एक ही रात में चोरी की दो वारदातों की कोशिश की गई। हालांकि इनमें से एक घर में चोरों की योजना नाकाम रही, लेकिन दूसरे घर में वे सोने-चांदी के गहने, नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सुनियोजित चोरी
घटना हरिभाऊ उपाध्याय नगर की ज्ञान विहार कॉलोनी की है, जहां शशि कुमार शर्मा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पास स्थित खाली प्लॉट से दाखिल हुए और घर के हॉल में सो रही पत्नी और बेटी को बाहर से कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह परिवार को चोरी का पता चला। CCTV फुटेज में चार संदिग्ध चोर साफ तौर पर दिख रहे हैं। पीड़िता उमा शर्मा के अनुसार, रात में किसी को कोई आहट तक नहीं हुई।
आदर्श नगर में वारदात से पहले जागे परिजन, चोर भागे
दूसरी वारदात आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां चोर देर रात एक घर में घुसे, लेकिन परिवार के सदस्य समय रहते जाग गए, जिससे चोर बिना कुछ लिए मौके से फरार हो गए। यहां भी चोरी का प्रयास CCTV कैमरे में कैद हुआ, और चोरों का पैटर्न समान नजर आया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी
इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की रात की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अगर यह कोई संगठित गिरोह निकला, तो जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
