Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से प्रदेश के भरतपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड मैनेजर भगवत सैनी और उसके रिश्तेदार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम गिरफ्तार अभियुक्त सैनी के विभिन्न ठिकानों पर सर्च अभियान को अंजाम दे रही है। भागवत सैनी पंजाब नेशनल बैंक की भुसावर शाखा में फील्ड मैनेजर पद पर तैनात है, इसलिए सैनी की ओर से हाल ही में लोन संबंधी जितनी भी फाइलें संपादित की गई हैं। उन सब के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से इस बात की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी जांच की जा रही है कि बरामद की गई रिश्वत की रकम में किसी अन्य अधिकारी और कर्मचारियों का हिस्सा तो निश्चित नहीं है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद बैंक प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भागवत सैनी भुसावर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का फील्ड मैनेजर है, जिसने परिवादी से लोन स्वीकृत करने के बदले रिश्वत के डिमांड की थी।
शिकायत परिवादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में दर्ज करवाई ब्यूरो कार्यालय ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया जिसमें शिकायत सही पाई गई इसके बाद ब्यूरो ने आरोपी मैनेजर भगवत सैनी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक कार्य योजना तैयार की इसी कार्य योजना के तहत शुक्रवार को जैसे ही परिवार देने भगवत शैली को रिश्वत के डेढ़ लाख रुपए दिए वैसे ही वहां पहले से तैयार बैठे एसीबी के अधिकारियों ने रिश्वत की रकम के साथ भगवत सैनी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
