Rajasthan News: कोटा में मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने का एक और मामला सामने आया है। इस बार नयापुरा क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम से अस्थियां गायब मिलने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। जब परिजन तीसरे की रस्म अदा करने पहुंचे तो उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं। आहत परिजन शिकायत लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे।

मामला 22 दिसंबर का है, जब नयापुरा उम्मीद पार्क क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला सुमन शर्मा का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार नयापुरा मुक्तिधाम में किया गया। 25 दिसंबर को तीसरे की रस्म के लिए परिजन जब मुक्तिधाम पहुंचे, तो अस्थियां गायब पाईं।
मृतका के बेटे चितरंजन शर्मा ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम में मौजूद सफाई कर्मियों ने उनसे पैसे की मांग की थी। परिजनों का कहना है कि कुछ पैसे देने के बावजूद उन्हें धमकी भी दी गई थी।
मृतका के रिश्तेदार चमन ने बताया कि पैसे लेने के बाद सफाईकर्मियों ने कहा था कि देख लेंगे। परिजनों को आशंका है कि अस्थियों की चोरी या उनके साथ छेड़छाड़ के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि दोनों ने आरोपों से इनकार किया है। नयापुरा थाना क्षेत्र के सीओ विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ जारी है और फिलहाल किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि कोटा में मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सुभाष नगर, केशवपुर छावनी समेत अन्य क्षेत्रों के मुक्तिधामों से भी अस्थियों के साथ छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व मामलों में तांत्रिक क्रियाओं के लिए अस्थियां चोरी करने की बात भी जांच में सामने आई थी।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
