Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को महवा विधानसभा क्षेत्र के समलेटी गांव में विकास का नया अध्याय लिख दिया है। एक भव्य समारोह के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने बाबा का स्वागत जेसीबी मशीनों से फूल बरसाकर किया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस कड़े संदेश की है, जो उन्होंने किसानों के साथ ठगी करने वाले मिलावटखोरों को दिया है।

मिलावटखोरों के लिए काल बनेंगे किरोड़ी लाल
मंच से हुंकार भरते हुए डॉ. मीणा ने सीधा अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, अब राजस्थान में नकली बीज और नकली कीटनाशक बेचने वालों की खैर नहीं होगी। दोषियों को अब 10 साल तक की जेल काटनी होगी। ऐसा करने वालों पर 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का सख्त प्रावधान किया गया है। मंत्री ने साफ कहा कि किसानों की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी रसूखदार को बख्शा नहीं जाएगा।
महवा के लिए 100 करोड़ से अधिक की घोषणाएं करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 27 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना, जिससे पानी बाण गंगा तक जाएगा। जर्जर सड़कों के सुधार के लिए 80 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा। महिलाओं की मांग पर महवा-टोडाभीम रूट पर जल्द सरकारी बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया।
संबोधन के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भावुक नजर आए। उन्होंने जनता से सीधा जुड़ाव दिखाते हुए कहा, बिजली गिरे, फसल खराब हो या सड़क टूटे हर संकट में मैं अपने लोगों के साथ ढाल बनकर खड़ा रहूंगा। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को ऑन-स्पॉट सुना।
पढ़ें ये खबरें
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
