Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के पाठूनबाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक निर्माणाधीन पीएमश्री स्कूल भवन का छज्जा अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबकर एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) ननिहाल सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब दो बालिकाएं निर्माणाधीन भवन के पास अपनी बकरियां चरा रही थीं। तभी अचानक छज्जा गिर गया, जिसके नीचे दोनों बालिकाएं दब गईं। एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आईं। घायल बालिका को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ननिहाल सिंह ने बताया कि यह स्कूल अभी संचालित नहीं हो रहा था और इसका निर्माण कार्य चल रहा था। पास के एक अन्य भवन में स्कूल संचालित हो रहा है, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों बालिकाएं इस स्कूल की छात्राएं नहीं थीं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य की गुणवत्ता या सुरक्षा मानकों में कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में हेराफेरी के गंभीर आरोप: किसान ने लोकायुक्त से की शिकायत, रकम नहीं देने पर आवेदन निरस्त करने का दावा
- वीर सावरकर केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शीर्ष न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए निचली अदालत के फैसले को पलटा
- सुखबीर बादल पर हमले में बड़ा खुलासा, छाती पर वार करना चाहता था आरोपी
- राजनांदगांव का हाल, शहर को गुलजार करने करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए 45 उद्यान हो गए उजाड़…
- MG Hector Hawk: 21,000 में प्री-बुकिंग शुरू, भारतीय बाजार में इस दिन देगी दस्तक

