Rajasthan News: प्रदेश के मुख्य सचिव श्रीनिवास पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा और जयपुर पुलिस कमिश्नर यह तीनों बड़े अधिकारी अचानक जयपुर के मानसरोवर पुलिस स्टेशन में पहुंचे अचानक पुलिस के इन तीनों बड़े अधिकारियों को पुलिस स्टेशन में देखकर पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हल चलें तेज हो गई।

इन तीनों बड़े पुलिस के अधिकारियों के अलावा इलाके के अन्य पुलिस अधिकारियों को जब यह पता चला कि पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव मानसरोवर पुलिस स्टेशन में आए हुए हैं तो शहर के अन्य बड़े पुलिस अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे पुलिस स्टेशन में जाने के बाद मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस स्टेशन के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों की संख्या मामलों की जांच और पुलिस मामलों की जांच कीपेंडेंसी इत्यादि के बारे में पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारियों से जानकारी हासिल की इसके अलावा पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिलाओं के लिए जो व्यवस्था की गई है उसके बारे में भी आवश्यक जानकारी हासिल की।
पुलिस की बीट प्रणाली और इलाके में पुलिस के दिन और रात की चौकसी के प्रबंध के बारे में भी जानकारी हासिल की पुलिस स्टेशन में नफरी पुलिस के संसाधन इत्यादि के बारे में भी सवाल जवाब किया। इसके अलावा इन अधिकारियों ने पुलिस स्टेशन में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव यह जानना चाहते थे कि अभी हाल ही में सरकार की ओर से जो नए कानून लागू किए गए हैं। उन कानून का ठीक तरह से क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं और इन नए कानून की वजह से अपराधों पर अंकुश लगाने में कितनी सफलता मिली है और यह नए कानून लोगों को न्याय दिलाने में कितने कारगर साबित हो रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
