Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जोधपुर-इंदौर रूट पर चल रही एक निजी बस में ड्राइवर सतीश राव (36) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. पूरी घटना बस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

कैसे टली बड़ी दुर्घटना
बस जब केलवा-राजनगर के पास पहुंची, तभी सतीश ने तबीयत खराब होने की बात अपने साथी ड्राइवर को बताई और उसे तुरंत स्टीयरिंग सौंप दी. लंबी दूरी की बसों में आमतौर पर दो ड्राइवर होते हैं, और यही एहतियात इस बार यात्रियों की जिंदगी बचाने में काम आई.
बेहोश होकर साथी ड्राइवर पर गिरे
गोमती चौराहा पार करने के बाद सतीश की हालत बिगड़ती चली गई. देसूरी नाल घाट के पास वे अचानक बेहोश होकर अपने साथी ड्राइवर पर गिर पड़े. साथी ने तुरंत बस को संभाला और सीधा देसूरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया. पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई. परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, 18% GST पर सरकार कर सकती है समीक्षा
- खबर का असर : इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानिए अब हर महीने कितना मिलेगा…
- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 25 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षाओं की तारीख भी बदली, DEO ने जारी किया आदेश
- जन्मदिन पर सैलजा का खास अंदाज, बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी किताबें, फल और मिठाइयां
- आंगनबाड़ी से मासूम बच्ची का अपहरण, 100 किलोमीटर दूर से पुलिस ने किया बरामद, महिला ने संतान की चाहत में दिया था वारदात को अंजाम

