Rajasthan News: धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा के घर की कलह अब घर की चौखट से निकल कर पुलिस थाने तक पहुंच गई है। शर्मा की पुत्रवधू, भाजपा नेत्री एवं राजाखेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा और उनकी बहन बारिजा शर्मा के खिलाफ उन्हीं की बेटी मालविका शर्मा ने कोतवाली में मंगलवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें नीरजा और उनकी बहन पर मारपीट करने, फोन तोड़ने और करीब साढ़े तीन साल से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं नीरजा ने बेटी मालविका शर्मा और बेटा दुष्यन्त के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

मालविका ने रिपोर्ट में बताया है कि वह मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकल रही थी कि किचन के पास से निकलते समय मौसी वारिजा ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बीच मां नीरजा आई और धक्का देकर फोन गिरा दिया। फिर फोन तोड़ने का प्रयास किया और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच भाई बचाने आया। रिपोर्ट में बताया है कि मौसी यूएसए की नागरिक है। वहीं नीरजा की ओर से दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि मैं चौक में घर का कार्य कर रही थी, तभी मेरी बेटी आलविका और बेटा दुष्यंत मेरे पास आकर कहने लगे कि आप इस घर को खाली कर कहीं दूसरी जगह चली जाओ।
इस पर मैंने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगे और मुझे जमीन पर पटक दिया। मेरे साथ मारपीट कर रहे थे, तभी मेरी बहय वारिजा आई। जिसने मुझे बच्चाया। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राजस्व कामकाज प्रभावित, लोग परेशान
- विधान परिषद चुनाव: शिक्षकों को राज्यकर्मी और सातवां वेतन देने के दावों पर कांग्रेस का बड़ा हमला
- बागपत में ऐश्वर्य राज सिंह का दावा, आगामी चुनाव में बिखर जाएगा पीडीए परिवार
- दतिया में झूठी कार्रवाई करने पर गिरी गाज: सरकारी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप, SI और आरक्षक निलंबित
- ‘नीले गमछे’ पर बयान से मंत्री कृष्ण बेदी घिरे! बहुजन समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक माफी की मांग
