Rajasthan News: गुजरात के मेहसाणा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव रविवार को जब उनके पैतृक गांव भावनगर पहुंचे, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। एक ही आंगन से जब एक साथ 5 अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और शोक में पूरे गांव के घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब कुमावत परिवार अपनी बहन का मायरा (भात) भरने की रस्म पूरी कर लौट रहा था। पाली के मनिहारी गांव में रस्में पूरी करने के बाद परिवार अपनी छोटी बहन के घर अहमदाबाद जा रहा था। शनिवार तड़के गुजरात के मेहसाणा (उनावा) के पास उनकी मिनीवैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे परिवार के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम विमलेंद्र राणावत और पुलिस के आला अधिकारी भावनगर पहुंचे। प्रशासनिक अमले ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 4 साल के मासूम आयुष सहित परिवार के अन्य सदस्यों की चिताएं एक साथ जलती देख पूरा गांव रो पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर फरार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा MBA स्टूडेंट; अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता
- 2 दिन से लापता थे शिक्षक, बाइक से मिला सुराग, कमरे में पहुंचे परिजन तो बेड के नीचे का मंजर देख उड़े होश
- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार
- जल सुरक्षा से बनेगा विकसित ओडिशा: सीएम मोहन माझी ने 2612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- CG News : मुनाफाखोरी में जनता की जान से खिलवाड़, बिना बैच नंबर के 80 बोरी पाउच सीज
