Rajasthan News: गुजरात के मेहसाणा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव रविवार को जब उनके पैतृक गांव भावनगर पहुंचे, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। एक ही आंगन से जब एक साथ 5 अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और शोक में पूरे गांव के घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब कुमावत परिवार अपनी बहन का मायरा (भात) भरने की रस्म पूरी कर लौट रहा था। पाली के मनिहारी गांव में रस्में पूरी करने के बाद परिवार अपनी छोटी बहन के घर अहमदाबाद जा रहा था। शनिवार तड़के गुजरात के मेहसाणा (उनावा) के पास उनकी मिनीवैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे परिवार के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम विमलेंद्र राणावत और पुलिस के आला अधिकारी भावनगर पहुंचे। प्रशासनिक अमले ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 4 साल के मासूम आयुष सहित परिवार के अन्य सदस्यों की चिताएं एक साथ जलती देख पूरा गांव रो पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
- पहली बार रावघाट तक पहुंचेगी रेल : कल से शुरू होगी रावघाट–रायपुर और रायपुर–कुरूद नई ट्रेन, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
