Rajasthan News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को परिवार के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर पहुंचे। गांधी परिवार यहां नए साल 2026 का स्वागत करेगा। जानकारी के अनुसार पूरा परिवर मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचा और वे चार दिन तक पांच सितारा रिसॉर्ट शेर बाग में ठहरेंगे। इस दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व भ्रमण की भी खबरें हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा की अपनी लंबे समय से साथी अवीवा बेग के साथ सगाई इसी प्रवास के दौरान हो सकती है। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य रणथंभौर में एकत्रित हुए हैं। यात्रा को पूरी तरह निजी बताया जा रहा है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य परिजन इसमें शामिल हैं। रेहान वाड्रा पहले ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया था, जिसे दोनों परिवारों की सहमति मिल चुकी है। ऐसे में यहां अधिक विस्तृत सगाई का कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अवीवा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं और दोनों पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।
रणथंभौर गांधी परिवार के पसंदीदा स्थलों में रहा है। प्रियंका गांधी यहां पहले भी कई बार निजी यात्राओं पर आ चुकी हैं, जिनमें 2023, 2024 और 2025 की यात्राएं शामिल हैं। इन दौरों में उन्होंने टाइगर सफारी और पारिवारिक समय बिताया था। बता दें कि राहुल गांधी भी इस वर्ष दूसरी बार रणथंभौर पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार गांधी-वाड्रा परिवार 2 जनवरी 2026 तक यहां ठहरने वाला है। हालांकि सगाई को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- गुरुग्राम-नूंह में बिजली सप्लाई निजी कंपनियों को देने के प्रस्ताव पर घमासान, HERC ने पूरी की जनसुनवाई
- सरकारी बोलेरो में सरेआम स्टंट: मप्र शासन लिखी गाड़ी से स्कूल के सामने बच्चों की जान से खिलवाड़, VIDEO वायरल
- प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क उठे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- अपना दुकान चलाने के लिए…..
- एंबुलेंस न मिलने से 4 मौत का मामलाः नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला, लिखा- ‘यह हादसा नहीं, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की हत्या’
- PM मोदी के जींद दौरे से पहले बड़ी सुरक्षा चूक: PWD विश्राम गृह में मिले 21 एक्सपायर फायर सिलिंडर
