Rajasthan News: प्रदेश के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बजट प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य का बजट 2026-27 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना है और यह बजट उसी दिशा में बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है।

बजट के आकार में 41% की भारी बढ़ोतरी
प्रभारी मंत्री ने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट का कुल आकार 6,10,956 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी (GSDP) 21,52,100 करोड़ होना संभावित है। साथ ही प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख 2 हजार रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जो राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति का प्रतीक है।
करौली के किसानों के लिए पांचना बांध की सौगात
जिले की स्थानीय समस्याओं और सिंचाई पर केंद्रित रहते हुए बेढ़म ने बताया कि पांचना बांध एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट स्कीम से वर्षों से वंचित गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। सैंगरपुरा, गुजर्जा, रांडोली एवं मठ राजस्व गांवों को जोड़ा जाएगा।
लिफ्ट योजना द्वितीय में पीपलपुरा, टिकैतपुरा, उचेकापुरा एवं टोका खरेटा गांवों को लाभ मिलेगा। वर्षों से बंद पड़ी इस योजना के जीर्णोद्धार से जिले के कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
वन्यजीव संरक्षण में रणथम्भौर और करौली टाइगर प्रोजेक्ट को ₹20 करोड़
पर्यावरण और पर्यटन के क्षेत्र में जिले की महत्ता को देखते हुए सरकार ने रणथम्भौर बाघ परियोजना (द्वितीय-करौली) सहित अन्य संरक्षित क्षेत्रों के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके तहत धौलपुर-करौली बाघ परियोजना क्षेत्र में ग्रासलैंड विकसित करने, मृदा संरक्षण और प्राकृतिक जल स्रोतों के संधारण का कार्य किया जाएगा।
अधिकारियों को समयबद्धता के निर्देश
मंत्री बेढ़म ने कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे।
ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना और भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: पूर्व सीएम बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कबड्डी खिलाड़ी संजू को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि, सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त, जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम साय कल यूथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- Rajasthan News: बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की एंट्री, मुख्य न्यायाधीश ने किया मनोनयन
- कचरे की प्लास्टिक से बन गई हाईवे की सड़क! IIT BHU के वैज्ञानिकों का कमाल, NH-44 पर हुआ हैरान करने वाला टेस्ट
- शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की हैवानियत: बैग न लाने पर 5 साल के मासूम को जमीन पर पटका, टूटी जांघ की हड्डी, बच्चे के पैर में डली रॉड


