Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के खपरैला गांव में एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दहेज में पसंदीदा ब्रांड का सामान न मिलने पर दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर नाराज़ दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, खपरैला निवासी राजू की दो बेटियों की बारात कोलुआ का पुरा गांव से आई थी। विदाई के समय बड़ी बेटी के दूल्हे ने दहेज में दिए गए सामान को “घटिया” बताते हुए न केवल अपमानजनक बातें कही, बल्कि दुल्हन को ले जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और मामला बढ़ गया।
दुल्हन पक्ष ने जताई चिंता, रखी जमीन नाम करने की शर्त
दूल्हे के व्यवहार से नाराज़ होकर दुल्हन पक्ष ने उसे बंधक बना लिया और बारात की विदाई रोक दी। पंचायत और रिश्तेदारों ने सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। दुल्हन के परिजनों ने बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताई और दूल्हे के पिता से मांग की कि बेटे के हिस्से की जमीन दुल्हन के नाम की जाए। यह अनपेक्षित शर्त सुनकर पंच-पटेल भी चौंक गए।
पुलिस ने किया हस्तक्षेप, राजीनामा के बाद विदाई
मामले की सूचना मिलते ही सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें थाने बुलाया और समझाइश के बाद राजीनामा लिखवाया। इसके पश्चात दुल्हन की विदाई कराई गई और बारात रवाना हुई।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
