Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन ब्लॉक में स्थित करनोस ग्राम पंचायत के ओडास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. स्कूल के प्रबोधक शिक्षक और अतिरिक्त प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभाल रहे नेमीचंद सांखला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे क्लासरूम के फर्श पर दरी बिछाकर, स्कूल बैग को तकिया बनाकर सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चे स्कूल परिसर में बाहर खेल रहे हैं.

नेमीचंद सांखला ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि भोजनावकाश के दौरान उनकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वे लेट गए और अनजाने में उनकी आंख लग गई. उस समय स्कूल में केवल 9-10 बच्चे ही मौजूद थे, क्योंकि अन्य शिक्षक गांव में सर्वे कार्य के लिए गए थे. उन्होंने दावा किया कि किसी ने इस दौरान उनका वीडियो बना लिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम सिंह गुर्जर ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- 65 लाख का बिजली बिल बकाया: मैहर में नगर पालिका परिषद का कनेक्शन कटा, कार्रवाई से मचा हड़कंप
- मुजफ्फरपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गुदरी रोड पर जमकर चले ईंट-पत्थर, महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में 11 पर FIR, 4 गिरफ्तार
- संसद में गूंजा रायपुर एम्स में डॉक्टर और स्टाफ की कमी का मुद्दा, सांसद फूलोदेवी नेताम ने बयां किया अस्पताल का हाल…
- असम में JMM ने बढ़ायी कांग्रेस की टेंशन, सीट शेयरिंग ठुकराया, उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की
- पटना में गूंजे छठी मइया के गीत, महापर्व के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य की उपासना करेंगे व्रती
