Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन ब्लॉक में स्थित करनोस ग्राम पंचायत के ओडास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. स्कूल के प्रबोधक शिक्षक और अतिरिक्त प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभाल रहे नेमीचंद सांखला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे क्लासरूम के फर्श पर दरी बिछाकर, स्कूल बैग को तकिया बनाकर सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चे स्कूल परिसर में बाहर खेल रहे हैं.

नेमीचंद सांखला ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि भोजनावकाश के दौरान उनकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वे लेट गए और अनजाने में उनकी आंख लग गई. उस समय स्कूल में केवल 9-10 बच्चे ही मौजूद थे, क्योंकि अन्य शिक्षक गांव में सर्वे कार्य के लिए गए थे. उन्होंने दावा किया कि किसी ने इस दौरान उनका वीडियो बना लिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम सिंह गुर्जर ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा! छात्राओं ने देखा रिकॉर्डिंग, वार्डन पर गंभीर आरोप
- Apple iPhone Duo से लेकर AirPods 5 तक… एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले; ये हैं 5 बड़े ऐलान
- किले पर सेल्फी लेते वक्त 50 फीट नीचे गिरी BSc की छात्रा, तमाशबीन बनी देखती रही भीड़; हालत नाजुक
- Haryana Weather Update: 38 डिग्री तक पहुंचा पारा, पंचकूला और यमुनानगर में आज बारिश की संभावना
- MP में थमेगी झमाझम बारिश? 3 दिन मानसून पर ‘ब्रेक’, जानें मौसम विभाग की चेतावनी


