Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस को REET परीक्षा 2021 के बड़े फर्जीवाड़े में अहम सफलता मिली है। पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजय सिंह उर्फ विजय देव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी असली अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट बैठाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी को दबोचा। लंबे समय से फरार रहने के कारण वह पुलिस की चुनौती बना हुआ था।
मामला 26 सितंबर 2021 का है। राव पीयूष सिंह कॉलेज, जखराना में REET परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र के प्राचार्य लोकेश कुमार ने थाना बहरोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे अभ्यर्थी राहुल सिंह अपनी आईडी और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा कक्ष में बैठ गया। करीब 20 मिनट बाद उसी नाम और रोल नंबर की आईडी लेकर एक अन्य युवक कक्षा में प्रवेश करने लगा। गेट पर तैनात पर्यवेक्षक हरद्वारी लाल को शक हुआ और उन्होंने दस्तावेजों की जांच की।
जांच में सामने आया कि सीट पर पहले से ही उसी नाम का एक व्यक्ति मौजूद है। शक गहराते ही दूसरा युवक भागने लगा, लेकिन पर्यवेक्षक मोनिका यादव और केंद्र अधीक्षक लोकेश कुमार की सूचना पर उसे रोक लिया गया। दोनों को सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा गया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने 27 सितंबर 2021 को असली अभ्यर्थी राहुल सिंह और डमी कैंडिडेट सौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस गिरोह से जुड़े ऋषिपाल पुत्र देशराज निवासी रामसर, थाना गोंड, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और विजय सिंह उर्फ विजय देव फरार हो गए थे।
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के अनुसार, इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बहरोड़ की विशेष टीम गठित की गई थी। हाल ही में विश्वसनीय सूचना मिली कि विजय सिंह एक ठिकाने पर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- CG NEWS : पूजा के दीपक से भड़की आग, पूरा घर जलकर खाक, बाल-बाल बचा परिवार
- खुलासा: ब्लैकलिस्टेड-अपात्र कंपनी को PWD विद्युत शाखा ने दिया 13 करोड़ का ठेका, झूठे शपथपत्र से बड़ा खेल!
- हमीदिया अस्पताल में गार्ड के साथ मरीज के अटेंडर ने की मारपीट, कुर्सी उठाकर किया हमला; घटना CCTV में कैद
- वाराणसी कचहरी पर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी और अजय राय का फूंका पुतला, कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
- Exclusive: अजब डाकघर की गजब कहानी, बांस की झोपड़ी में चल रहा पोस्ट ऑफिस, मवेशियों के बीच पेड़ के नीचे बैठकर काम कर रहे कर्मचारी
