Rajasthan News: खूब जमेगा रंग, जब मिल बैठेंगे तीन यार, ऐसा ही एक मामला ठंड में सड़क पर सोने वाले मजबूर, बेसहारा व असहाय लोगों के लिए बनाए गए महालक्ष्मी मंदिर के सामने रात करीब 9.30 बजे रैन बसेरे में देखने को मिला। जहां सफाईकर्मी व उसके दो दोस्त शराब की पार्टी कर रहे थे।

शिकायत पर पहुंचे विधायक भीमराज भाटी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के साथ कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई व पार्षद मेहबूब टी ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि जब वे रैन बसेरे में पहुंचे तो शराब की बोतलें खुली थीं। मैंने व्यंग्य किया कि हमारे लिए भी एक पैक बना दो, तब उन्होंने जल्दी से बोतलें और गिलास छिपाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंन आनन फानन में गिलास और बोतलें छिपाने की कोशिश की।
रैन बसेरे में ठहरे लोगों ने विधायक से शिकायत की कि कर्मचारी उन्हें चैन से सोने नहीं देते, रात बिताने के बदले 50 रुपए मांगते हैं। पास ही बने सुलभ कॉम्पलेक्स में भी मुफ्त सुविधाओं के बावजूदए वहां आने. जाने वालों से अवैध वसूली की जा रही थी।
मामले में नगर निगम पाली के आयुक्त नधीव भारद्वाज ने बताया कि घटना में एक सफाईकर्मी शामिल बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य युवक उसके दोस्त थे। मामले की जांच कर दोषी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
