Rajasthan News: गत दिनों जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के ढहने से उसके नीचे दबी एलन कोचिंग छात्र की मां का उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक पैर काट दिया। 7 फरवरी की इंद्र विहार इलाके में स्थित तीन मंजिला रेस्टोरेंट ढह गया था।

हादसे में उनके पुत्र पश्चिम बंगाल में रहने वाले अनारण्य कमांकर की मौत हो गई थी और मां सुदिप्ता गंभीर रुप से घायल हो गई थी। दोनों मां बेटे 7 फरवरी की रात इंद्र विहार में स्थित तीन मंजिला रेस्टोरेंट में दोनों खाना खाने गए थे। उस दौरान रेस्टोरेंट ढहने से दोनों मलबे में दब गए थे। अनारण्य को मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उनकी मां 16 दिन से एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद से पति अभिजीत और उनकी बेटी कोटा में आए हुए हैं और अपनी पत्नी का उपचार करवा रहे हैं। पति का कहना है कि अब उनके पास इलाज के लिए भी पैसे खत्म होते जा रहे है। बेटी भी पढ़ाई छोड़कर मां की सेवा में लगी है। हादसे में घायल महिला सुदिप्ता तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती में है।
उन्होंने बताया कि 16 दिन में उनके करीब 8 लाख खर्च हो चुके हैं। जो बचत के पैसे थे, उससे बेटा-बेटी को पढ़ा रहे थे। अब इलाज के लिए पैसे खत्म होने लगे है जबकि इलाज अभी बहुत होना बाकी है। बेटी अद्रिका एमबीए की पढ़ाई कर रही है। हादसे के दूसरे दिन से कोटा में है। उन्होंने बताया कि मां की स्थिति खराब है, उनकी लगातार चिंता बनी हुई है। भाई को तो खो ही चुकी हूं, अब मां को लेकर टेंशन रहती है।
पढ़ें ये खबरें
- WPL 2027: ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, RCB, MI से DC तक जानिए किसने किसे किया रिटेन
- उत्तराखंड NEET फर्जीवाड़ा: कैसे फर्जी कागजों पर मिल रही थी MBBS की सीट? 2 नए आरोपी दबोचे गए, अब तक 5 गिरफ्तार
- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर तेजस्वी यादव का तंज, देश बुलडोजर से नहीं, संविधान और अदालत से चलेगा
- CG Transfer Breaking : अलग-अलग विभागों में पदस्थ 38 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, GAD ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
- ‘ये तुम्हारे पिताजी का देश नहीं…’, केजरीवाल का प्रवेश वर्मा पर हमला, AAP ने की FIR की मांग

