Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के शेष पांच जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा आज हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिन जिलों में अब तक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी है, उन नामों पर आज अंतिम सहमति बनने की संभावना है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल होंगे। डोटासरा दिल्ली पहुंच चुके हैं और शीर्ष नेतृत्व के साथ लंबित नियुक्तियों को लेकर अंतिम मंथन किया जाएगा। लंबे समय से अटकी संगठनात्मक प्रक्रिया को लेकर पार्टी नेतृत्व अब तेजी से निर्णय लेने के मूड में है।
इन जिलों में नहीं हो सकी थी घोषणा
बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद और जयपुर शहर में जिला अध्यक्षों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई थी। इन जिलों में संगठनात्मक संतुलन, जातीय समीकरण और गुटबाजी के चलते एक से अधिक दावेदार सामने थे। कुछ स्थानों पर पुराने संगठनात्मक विवाद और स्थानीय नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण सूची रोकी गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
