Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आगामी बजट सत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है और यह सत्र सरकार के दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तय करेगा।

जूली ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि फिजिबिलिटी के नाम पर बजट घोषणाओं को निरस्त करना सरकार की आदत है। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि घोषणा के बाद फिजिबिलिटी चेक की जा रही है। जनता की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा केवल ब्याज चुकाने में जा रहा है।
कानून व्यवस्था मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। अस्पतालो में आग लग रही है, स्कूल गिर रहे हैं और गैंगस्टर्स खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। पेंशन, पालनहार और स्कॉलरशिप समय पर नहीं मिल रही किसान यूरिया, बीज और खाद के लिए तरस रहा है।
सरकार में ब्यूरोक्रेसी इतनी हावी हो चुकी है कि मंत्रियों और विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई ने गरीब महिलाओं की पायल और बिछिया तक बिकवा दी है। सरकार ने भगवान राम का नाम लेकर इस योजना को कमजोर करने की साजिश रची है ताकि विपक्ष विरोध न कर सके। कांग्रेस इसका जोरदार विरोध करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
