Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर का नाम एक बार फिर बम धमकी की खबर से दहला. शहर के प्रतिष्ठित द पैलेस स्कूल को बुधवार सुबह तीसरी बार ईमेल के जरिए धमकी मिली कि स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस मेल ने बच्चों, अभिभावकों और पूरे प्रशासन को चिंता में डाल दिया.

तीसरी बार निशाने पर द पैलेस स्कूल
धमकी मिलते ही पुलिस, ATS और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर घर भेजा गया. डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल यूनिट ने घंटों तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ. इससे पहले जून और जुलाई में भी इसी स्कूल को धमकी मिल चुकी थी, जो अफवाह साबित हुई थी.
पिछली धमकियों में खौफनाक बातें लिखी थीं
16 जून को आए मेल में हैदराबाद गैंगरेप केस का जिक्र था और स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की धमकी दी गई थी. धमकी देने वाले ने यहां तक लिखा था कि प्रिंसिपल के शव को टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भर देंगे. जुलाई में एमजीपीएस स्कूल, विद्याधर नगर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जो झूठी निकली.
साइबर एक्सपर्ट्स जुटे जांच में
पुलिस का मानना है कि लगातार मेल भेजने वाला शख्स सनकी है और जानबूझकर दहशत फैलाना चाहता है. अब पुलिस का फोकस बम की तलाश से ज्यादा मेल भेजने वाले तक पहुंचने पर है. साइबर एक्सपर्ट्स ईमेल का आईपी एड्रेस ट्रैक करने में जुटे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
