Rajasthan News: जयपुर। प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) जयपुर विशाल बंसल ने खुलासा किया है कि कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020 के निरस्त होने के बाद 12 सितंबर 2021 को पुनः आयोजित परीक्षा-2021 का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पूर्व लीक कर दिया गया था।

दिसंबर 2020 में आयोजित कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सांगानेर में प्रकरण संख्या 540/2020 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पुनः आयोजित परीक्षा में भी वही संगठित तंत्र सक्रिय रहा, जिसने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र आउट कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया। इस गंभीर मामले में थाना एसओजी में 19 जनवरी 2026 को नया प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी जगदीश विश्नोई पुत्र हरिराम विश्नोई, निवासी डांटा, थाना सांचौर, जिला जालौर को गिरफ्तार हुआ कि किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर परीक्षा से कुछ समय पूर्व प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी उजागर गणपतलाल विश्नोई पुत्र गोवर्धन राम विश्नोई (34) निवासी डेडवा, सांचौर, जिला जालौर, जो वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है को अनुचित और अवैध साधनों से परीक्षा उत्तीर्ण कराई गई। इसके चलते वह भर्ती परीक्षा में मेरिट क्रमांक 12 पर चयनित हुआ और बाद में पदोन्नत भी हुआ।
एसओजी ने बताया कि इससे पूर्व 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पूर्व लीक किए जाने के तथ्य सामने आ चुके हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भर्ती परीक्षाओं को प्रभावित करने के लिए एक संगठित गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
