Rajasthan News: विभिन्न न्यूज चैनल में एथेनॉल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री नहीं लगाने के निर्णय की खबर को लेकर आंदोलनकारी किसान असमंजस की स्थिति में है हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन ने पत्रकारों से फोन पर बातचीत के दौरान फैक्ट्री स्थापित नहीं करने के बारे में साफ कह दिया है। पत्रकारों ने जब फैक्ट्री प्रबंधन से इस आशय का कोई लेटर जारी करने की बात कही तो फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस आशय का लेटर जिला कलेक्टर की ओर से ही जारी होगा।

लेकिन अब तक जिला कलेक्टर की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री स्थापित नहीं करने संबंधी कोई लेटर जारी नहीं किया गया था। इसलिए आंदोलनकारी किसान असमंजस की स्थिति में है, उधर पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने साफ कहा है कि अगर फैक्ट्री प्रबंधन फैक्ट्री स्थापित नहीं कर रहा है तो सरकार को इसके बारे में जल्दी से जल्दी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लेटर जारी करके आंदोलनकारी किसानों को विश्वास में लेना चाहिए। बलवान पूनिया ने यह भी कहा कि जब तक किसानों के दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए और जो भी सच्चाई है उसको सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर जो भी खबरें चल रही है इसको लेकर किसान असमंजस की स्थिति में जरूर है, लेकिन किसानों का साफ कहना है कि इस मामले में दर्ज किए गए मुकदमे जब तक वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
हालांकि आंदोलनकारी किसान शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं पिछले दिनों किसान नेताओं की पुलिस और प्रशासन से जुड़े नेताओं से जो बातचीत हुई थी उसमें किसान नेताओं की ओर से किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी थी इसलिए अगर एथेनॉल फैक्ट्री शुरू नहीं होती है, तब भी यह किसान आंदोलन फिलहाल चालू रहेगा क्योंकि मुकदमों को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
