Rajasthan News: सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और टाई राजस्थान के सहयोग से राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन जयपुर में 4 से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस समिट के वैश्विक मंच पर स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता, उद्यमी और क्रिएटर्स एक साथ आएंगे, जहां प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर विभिन्न सत्रों और स्टार्टअपपिच के अलावा हैकाथॉन, कॉमिकॉन, फिल्म फेस्टिवल और राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस जैसे विशेष आयोजन भी होंगे। विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि समिट में डिजिटल एग्रीकल्चर, स्मार्ट हेल्थ, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और वाटर गवर्नेस जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा। आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने मीडिया को बताया कि समिट में देश विदेश की प्रख्यात हस्तियों के सत्र आकर्षण का केन्द्र होंगे।
समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के एमएसएमई मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास सहित राजनीति एवं उद्योग जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल होंगी।
पढ़ें ये खबरें
- लाइव प्रोग्राम में ट्रंप का कबाड़ा हो गयाः अमेरिकी राष्ट्रपति ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, लेकिन ट्रंप के दावों से अलग दे रहा जवाब
- Delhi News Brief: दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, दिल्ली पुलिस का एक्शन, FCRA केस में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार
- रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट; नौकर पर शक की सुई
- झांसी में पिंडदान बना मातम, पिता को बचाने नदी में उतरे बेटे समेत 4, पांचों की डूबकर मौत
- मोबाइल पर स्क्रैच आई तो मां ने खोया आपा! 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की जमकर पिटाई, CCTV में कैद, दादा ने दी शिकायत


