Rajasthan News: पिंकसिटी का आसमान एक बार फिर भारतीय वायुसेना के शौर्य और अनुशासन का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 20 और 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर विश्व प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (SKAT) अपने 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों के साथ रोमांचक एयर शो पेश करेगी।

खास बात यह है कि दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाने वाली इस टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी कर रहे हैं, और इस बार टीम में जयपुर के तीन पायलट भी शामिल हैं। अपने शहर के आसमान में अपने ही जांबाज बेटों को उड़ान भरते देखना जयपुरवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा।
सांसें थाम देने वाले करतब
लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमान जब हवा में गोते लगाएंगे, तो नजारा देखने लायक होगा। टीम लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान और दर्शकों की पसंदीदा ‘डीएनए’ जैसी जटिल संरचनाएं बनाएगी। सबसे रोमांचक पहलू यह होगा कि ये विमान 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक-दूसरे से सटकर उड़ान भरेंगे, जो पायलटों के जबरदस्त तालमेल और सटीकता का प्रमाण है।
स्वदेशी धुएं से बनेगा तिरंगा
इस बार के शो में तकनीकी आत्मनिर्भरता की झलक भी दिखेगी। विमानों में हाल ही में स्वदेशी रूप से विकसित ‘कलर्ड स्मोक पॉड्स’ लगाए गए हैं। इनके जरिए पायलट आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरेंगे।
800 से ज्यादा शो, एशिया में बेजोड़
वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण टीम को भारतीय वायुसेना का ‘एम्बेसडर’ माना जाता है। यह एशिया की एकमात्र ऐसी टीम है जो 9 विमानों के फॉर्मेशन में एरोबैटिक्स करती है। टीम अब तक देश-विदेश (चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर, यूएई) में 800 से अधिक प्रदर्शन कर अपनी पेशेवर दक्षता का लोहा मनवा चुकी है।
पढ़ें ये खबरें
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से मुलाकात की चर्चा
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
