Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 1 करोड़ 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। जाकारी के अनुसार गाड़ी मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही थी।

रविवार को शर्मा होटल कुश्तला के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रही स्कॉर्पियो को रोका। पूछताछ में वाहन सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद की गई तलाशी में पीछे की सीट के नीचे रखे दो बैगों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के अनुसार, स्कॉर्पियो की आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर मिट्टी और गार लगी हुई थी, जिससे संदेह और गहरा गया। तलाशी के दौरान बैगों में अखबार में लपेटे गए 500, 200, 100 और 50 रुपये के कुल छह बंडल मिले। बैंक की नोट गिनने की मशीन से गिनती कराने पर कुल रकम 1 करोड़ 11 लाख रुपये पाई गई।
स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की पहचान मयंक राठौर (बड़वानी), विश्वनाथ साहू (बैतूल), सचिन जायसवाल (खरगोन), सुदामा कुशवाह (दतिया) और राकेश मरकाम (छिंदवाड़ा) के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद नकदी और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग की टीम थाना रवांजना डूंगर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कम वोल्टेज से राहत: ओडिशा में ₹600 करोड़ की पावर अपग्रेड परियोजना शुरू, नए ग्रिड सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनें शुरू
- ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
- PM मोदी के हत्या की साजिश! तीन युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- असम में बनेगी पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार! AICC ऑब्जर्वर अशोक सिंह का बड़ा दावा, नितीश कुमार पर भी दिया बड़ा बयान
