Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 1 करोड़ 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। जाकारी के अनुसार गाड़ी मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही थी।

रविवार को शर्मा होटल कुश्तला के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रही स्कॉर्पियो को रोका। पूछताछ में वाहन सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद की गई तलाशी में पीछे की सीट के नीचे रखे दो बैगों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के अनुसार, स्कॉर्पियो की आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर मिट्टी और गार लगी हुई थी, जिससे संदेह और गहरा गया। तलाशी के दौरान बैगों में अखबार में लपेटे गए 500, 200, 100 और 50 रुपये के कुल छह बंडल मिले। बैंक की नोट गिनने की मशीन से गिनती कराने पर कुल रकम 1 करोड़ 11 लाख रुपये पाई गई।
स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की पहचान मयंक राठौर (बड़वानी), विश्वनाथ साहू (बैतूल), सचिन जायसवाल (खरगोन), सुदामा कुशवाह (दतिया) और राकेश मरकाम (छिंदवाड़ा) के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद नकदी और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग की टीम थाना रवांजना डूंगर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
