Rajasthan News: राजधानी जयपुर से सटे दूदू के मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में गत शुक्रवार देर रात प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को झकझोर दिया था। वारदात में गंभीर रूप से झुलसी प्रेमिका सोनी देवी गुर्जर (26) ने भी बुधवार सुबह 3 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी कैलाश गुर्जर (35) की एक दिन पहले एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पीहर में हुआ सोनी का अंतिम संस्कार
सोनी देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका सोनी गुर्जर के एक पुत्र सूरज (10) और एक पुत्री प्रियंका (7) है। बुधवार को जैसे ही मां के निधन का समाचार सुना तो दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। सोनी के शव का अंतिम संस्कार उसके पीहर गांव रणसिहपुरा में किया गया।
यह था मामला
यह सनसनीखेज वारदात 28 नवंबर को देर रात करीब 2 बजे बाडोलाव गांव में प्रेमी कैलाश गुर्जर के खेत पर हुई थी। जहां कैलाश और सोनी देवी रात को खेत में मचान पर एक साथ थे। सोनी देवी के चाचा ससुर बिरदीचंद गुर्जर और जेठ गणेश गुर्जर ने उन्हें एक साथ देखा तो उन्होंने दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गए। कैलाश और सोनी देवी आग के कारण गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान दोनों की अब मौत हो चुकी है।
हंगामे की स्थिति बनी तो पुलिस ने समझाइश कर कराया पोस्टमार्टम
परिवार की नफरत और पेट्रोल की आग की चपेट में जली सोनी देवी की मौत के बाद परिजनों ने एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के बाद सोनी देवी का शव उनको सौंप दिया।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
