Rajasthan News: जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दूध लेने निकला था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने घर से पास ही दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
गंभीर चोटें, इलाज जारी
हादसे में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और टांके लगाने पड़े हैं। कमर और नाक की हड्डी टूटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा। वहीं लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
