Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर और सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी के बीच चलने वाली 200 से अधिक निजी बसों के हड़ताल के कारण बाबा के भक्तों में भारी रोष है। सिंधी कैंप बस स्टैंड तक प्रवेश न मिलने से नाराज बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है, जिससे सीधे तौर पर श्रद्धालुओं की यात्रा बाधित हो रही है।

वर्तमान में फाल्गुनी मेले और एकादशी का समय है, देशभर से लाखों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बसों के बंद होने से भक्तों को हीरापुरा पर ही उतारा जा रहा है, जहां से मंदिर या शहर तक पहुंचने के लिए उन्हें मजबूरी में महंगी टैक्सियों और अवैध वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी आस्था की डगर कठिन और खर्चीली हो गई ह
सिंधी कैंप विवाद और भक्तों की मुसीबत
श्री श्याम खाटू-जयपुर बस ऑपरेटर सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष बाजिया का कहना है कि प्रशासन हठधर्मिता दिखा रहा है। बसों को सिंधी कैंप और रेलवे स्टेशन तक नहीं जाने दिया जा रहा, जिससे यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ रहा है। इस विवाद की सबसे बड़ी गाज उन भक्तों पर गिरी है जो दूर-दराज के राज्यों से ट्रेन या बस के जरिए जयपुर पहुँचते हैं और फिर वहाँ से खाटू के लिए बस पकड़ते हैं।
इसके साथ ही, स्लीपर बस संचालकों ने भी परिवहन विभाग द्वारा काटे जा रहे भारी-भरकम चालान के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। टूर एवं ट्रेवल्स यूनियन के उपाध्यक्ष भंवरलाल सैनी के अनुसार, यदि प्रशासन ने जल्द ही नियमों में ढील नहीं दी, तो लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए भी मुश्किलें और बढ़ेंगी।
मुख्य आंकड़े और प्रभाव
वहीं भक्तों और श्रद्धालु संघों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत सिंधी कैंप तक बसों के प्रवेश की अनुमति दी जाए। हालांकि, बस यूनियन अपनी मांगों पर अड़ी है और प्रशासन के साथ वार्ता अभी तक बेनतीजा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रक्षा से लेकर जल संरक्षण तक… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने देशवासियों से किया विशेष आह्वान
- CG News : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव
- मऊगंज में विकास ‘पैदल’: प्रसव पीड़ा में 1.2 किमी पैदल चलने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, 650 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच खुली दावों की पोल
- IT Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
- इंदौर में ‘सिंघम’ पुलिस का महाफर्जीवाड़ा! लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का ऐसा असर, जेल जाते ही उतर गए ‘टूटे’ हाथ-पैर से पट्टे, वायरल वीडियो ने खोली 20 हजार के ‘फर्जी पट्टे’ की पोल

