Rajasthan News: पर्यटन विभाग 3 से 5 मार्च तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन में उपस्थिति दर्ज कराएगा। रेगिस्तान से राइन नदी तक थीम के साथ प्रदेश की विरासत, संस्कृति, सतत पर्यटन मॉडल और शाही आतिथ्य की झलक अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की जाएगी।

पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के नेतृत्व में विभाग का प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय बाजार, विशेषकर जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे प्रमुख स्रोत देशों में राजस्थान की ब्रांडिंग को मजबूत करेगा। राजस्थान की पहचान लिविंग हेरिटेज के रूप में है। जहां किले-महल, लोकसंस्कृति, उत्सव, वन्यजीव और मरुस्थलीय जीवन आज भी जीवंत अनुभव के रूप में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
आईटीबी में प्रमुख लक्ष्य
आईटीबी बर्लिन में भागीदारी के दौरान यूरोपीयन टूर ऑपरेटरों से बी-टू-बी बैठकें, सांस्कृतिक पर्यटन का प्रचार, सस्टेनेबल टूरिज्म, नए पर्यटन सर्किट और अनुभव आधारित पैकेज का प्रस्तुतीकरण है।
यूरोप से मजबूत होता जुड़ाव
वर्ष 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कुल 19,45,068 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई। इनमें से 5,75,968 पर्यटक प्रमुख 25 यूरोपिय देशों से की गई। जो कुल विदेशी पर्यटकों का लगभग 29.6 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि यूरोप, राजस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च क्षमता वाला बाजार है। जर्मनी 82,703 पर्यटक यात्राओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
पढ़ें ये खबरें
- India vs West Indies T20: रांची में मैच को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, दोपहर 3 बजे से होगी दर्शकों की एंट्री
- फिल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंचकर किए बाबा के दर्शन, प्रार्थना कर वैदिक मंत्रों का किया जाप
- अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी की कार्रवाई में महिला गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला
- पहली LNG-संचालित ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: 2030 तक शून्य होगी रेलवे में डीजल की खपत
- PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 ? 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट


