Rajasthan News: भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया और समझाइश कर शांत किया. युवक को बाद में कोतवाली थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस घटना के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

कोतवाली थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान राजू बंजारा (39) के रूप में हुई है, जो पटेल नगर, भीलवाड़ा का रहने वाला है और टेम्पो चालक है. राजू की पत्नी प्रियंका, पांच साल के बेटे और 12 दिन की बेटी को लेकर अपने मायके निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ चली गई है. राजू का आरोप है कि उसका साला उससे चार लाख रुपये लेकर पत्नी को वापस भेजने की बात कहता है, लेकिन हर बार पैसे लेकर भी पत्नी को नहीं भेजता.
परेशानी से तंग आकर राजू ने आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पेट्रोल डालकर आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया. राजू ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि कई बार प्रताप नगर थाने में शिकायत की, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राजू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- ‘पहले रामभक्तों से माफी मांगों…’ अखिलेश के अयोध्या दौरे पर CM योगी की शर्त से मची सियासी खलबली, जानें मामला
- नूंह से 3500 रुपये में खरीदा अवैध कट्टा, गुरुग्राम पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
