Rajasthan News: भीषण गर्मी के बीच डीडवाना जिला अब एक महीने तक गंभीर जल संकट से जूझने को तैयार है. इंदिरा गांधी नहर में 20 मई तक पूर्ण नहरबंदी के कारण जिले के 7 कस्बों और 785 गांवों में रहने वाली 18 लाख 54 हजार की आबादी को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान नहर से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जो जिले की जलापूर्ति का मुख्य स्रोत है.

पंजाब से आने वाली इंदिरा गांधी नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए हर साल नहरबंदी की जाती है. इस साल 20 मार्च से 20 अप्रैल तक आंशिक नहरबंदी लागू थी, लेकिन अब 20 मई तक पूर्ण नहरबंदी रहेगी. इस अवधि में पानी की आपूर्ति में भारी कटौती होगी.
डीडवाना शहर में वर्तमान में 3 से 5 दिन के अंतराल पर केवल एक घंटे के लिए नहरी पानी की सप्लाई होती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल एक सप्ताह तक का है. पूर्ण नहरबंदी से यह स्थिति और गंभीर होने की आशंका है.
जल संकट से निपटने के लिए जलदाय विभाग ने विशेष उपाय शुरू किए हैं. प्रत्येक रविवार को जिलेभर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. साथ ही, जल चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध जल कनेक्शनों को काटा जा रहा है. विभाग का लक्ष्य है कि उपलब्ध पानी का समुचित वितरण हो और प्रत्येक क्षेत्र तक पर्याप्त जल पहुंचे.
गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति और मांग के बीच का अंतर और गहरा सकता है. जलदाय विभाग ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है ताकि इस संकटकाल में स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.
पढ़ें ये खबरें
- MP में मार्च में कहर बरपाएगी गर्मी: दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म, अप्रैल-मई में रहेगा हीट वेव का ज्यादा असर
- मौत निगल गई 2 जिंदगीः साइकिल से घर लौट रहे थे 3 भाई, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान
- Delhi Morning News Brief: दिल्ली में 2 मार्च को लॉन्च होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’; स्कूल बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ; शराब घोटाले में कोर्ट से राहत के बाद एक्शन मोड में अरविंद केजरीवाल; साउथ-ईस्ट दिल्ली में ‘TEJAS पेट्रोल’ की शुरुआत
- Rajasthan News: राजस्थान में मानवता शर्मसार; परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, हालत नाजुक
- CG Weather Update: प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, रायपुर में 35.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

