Rajasthan News: भीषण गर्मी के बीच डीडवाना जिला अब एक महीने तक गंभीर जल संकट से जूझने को तैयार है. इंदिरा गांधी नहर में 20 मई तक पूर्ण नहरबंदी के कारण जिले के 7 कस्बों और 785 गांवों में रहने वाली 18 लाख 54 हजार की आबादी को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान नहर से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जो जिले की जलापूर्ति का मुख्य स्रोत है.

पंजाब से आने वाली इंदिरा गांधी नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए हर साल नहरबंदी की जाती है. इस साल 20 मार्च से 20 अप्रैल तक आंशिक नहरबंदी लागू थी, लेकिन अब 20 मई तक पूर्ण नहरबंदी रहेगी. इस अवधि में पानी की आपूर्ति में भारी कटौती होगी.
डीडवाना शहर में वर्तमान में 3 से 5 दिन के अंतराल पर केवल एक घंटे के लिए नहरी पानी की सप्लाई होती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल एक सप्ताह तक का है. पूर्ण नहरबंदी से यह स्थिति और गंभीर होने की आशंका है.
जल संकट से निपटने के लिए जलदाय विभाग ने विशेष उपाय शुरू किए हैं. प्रत्येक रविवार को जिलेभर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. साथ ही, जल चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध जल कनेक्शनों को काटा जा रहा है. विभाग का लक्ष्य है कि उपलब्ध पानी का समुचित वितरण हो और प्रत्येक क्षेत्र तक पर्याप्त जल पहुंचे.
गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति और मांग के बीच का अंतर और गहरा सकता है. जलदाय विभाग ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है ताकि इस संकटकाल में स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं, साफ रहेगा मौसम; सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक
- Bihar Today Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
