Rajasthan News: राजस्थान के 8 RPS अधिकारियों को प्रमोशन देकर IPS बना दिया गया है. इनमें 3 अधिकारी 1997 बैच के हैं और 5 अधिकारी 1998 बैच के हैं. साल 2023 में खाली पदों को भरने के लिए 24 अफसरों के नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए थे. दो सप्ताह पहले गृह मंत्रालय में हुई बैठक में 8 आरपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला लिया गया था. इस बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार और डीजीपी यूआर साहू शामिल थे.

अब राजस्थान में 203 IPS हो जाएंगे
अब राजस्थान में कुल 203 IPS अधिकारी हो जाएंगे. प्रमोशन पाने वाले अधिकारी 1997 बैच से केवल राम, लोकेश सोनवाल और गोवर्धन लाल सौंकरिया हैं. वहीं 1998 बैच से रतन सिंह, महावीर सिंह राणावत, प्यारेलाल शिवराण, सतवीर सिंह और सतनाम सिंह को प्रमोशन मिला है.
लोकेश सोनवाल का प्रमोशन
लोकेश सोनवाल को रिश्वत मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद वरिष्ठता सूची में उनका नाम शामिल किया गया था. इसके बाद संशोधित सूची यूपीएससी को भेजी गई, जिसमें लोकेश सोनवाल दूसरे स्थान पर आ गए. पहले सूची में आठवें स्थान पर शामिल पीयूष दीक्षित को अब नौंवे स्थान पर रखा गया, लेकिन केवल 8 पद होने के कारण वह प्रमोशन सूची से बाहर हो गए.
सोनवाल की पत्नी बीजेपी नेता
दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, जो 1997 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं, अब प्रमोशन पाकर IPS बन गए हैं. उनका परिवार राजनीति से जुड़ा है. उनकी पत्नी कांता सोनवाल भाजपा नेता हैं और जयपुर देहात दक्षिण की भाजपा जिला महामंत्री और पूर्व पार्षद रह चुकी हैं.
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी स्कूल बना अखाड़ा: टीचर्स में जमकर हुई तू-तू मै-मै! बवाल देख 10 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
- RIMS Security: रिम्स में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था, 400 होमगार्ड हटेंगे, पूर्व सैनिकों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानें क्यों लिया गया फैसला
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : द्रौपदी मुर्मू ने कहा – युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें
- Teja Sajja Wedding: दिसंबर में दूल्हा बनेंगे ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा, उदयपुर में होगी शादी, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन
- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026, मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में कल वोटिंग, जानिए पूरी तैयारी
