Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में एक शादी समारोह के दौरान सूट-बूट पहनकर आए एक युवक और एक बालक ने रुपये और गहनों से भरा बैग चुरा लिया. घटना के बाद शादी में अफरा-तफरी मच गई. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि युवक और बालक समारोह स्थल से बैग लेकर भागते नजर आ रहे हैं. खास बात यह थी कि दोनों ने कोट-पैंट पहन रखा था ताकि वे मेहमानों के बीच आसानी से छिप सकें.

शादियों के सीजन में चोर सक्रिय
शहर में शादियों का सीजन चल रहा है, और इस दौरान चोरों के गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं. ये चोर मेहमान बनकर समारोह में पहुंचते हैं और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देते हैं.
शादी में सूट-बूट में पहुंचे चोर
घटना झालावाड़ के एक निजी होटल में हुई, जहां सरकारी कर्मचारी कमल अग्रवाल के बेटे चित्रेश की शादी का आयोजन था. समारोह के दौरान एक युवक और बालक सूट-बूट में पहुंचे. उन्होंने दूल्हे के पिता के हाथ में नोटों से भरा बैग देखा. जैसे ही बैग को साइड में रखा गया, बालक ने उसे उठाया और भाग निकला. चंद सेकंड में वे दोनों ओझल हो गए.
कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूर चोरी
चोरी की यह घटना कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी और दो मोबाइल फोन थे. चोरी की जानकारी मिलते ही शादी में हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने तुरंत कोतवाली में मामला दर्ज कराया.
पुलिस की जांच जारी
CCTV फुटेज में युवक सूट-बूट पहने और बालक बैग लेकर जाते नजर आ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
पढ़ें ये खबरें
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी
