Rajasthan News: राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयपुर में मंगलवार को हुई राज्यभर के बस मालिकों की बैठक में सभी ऑपरेटरों ने एक स्वर में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा और चक्का जाम किया जाएगा। इस स्थिति में लाखों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बैठक में ऑपरेटरों ने एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि हजारों बसों में एक साथ बदलाव कर पाना संभव नहीं है। इसलिए परिवहन विभाग को कम से कम तीन महीने का समय देना चाहिए। उनका आरोप है कि विभाग के आदेशों से बस मालिकों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
बैठक में परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने पर भी सहमति बनी। ऑपरेटरों ने साफ कहा कि जब तक सरकार कोई व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
इससे पहले सोमवार को बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला था और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से भी मुलाकात की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
बस एसोसिएशन का कहना है कि वे सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करने को तैयार हैं, लेकिन आरटीओ द्वारा 2 लाख रुपये तक के चालान थोपना अनुचित है। उनकी मुख्य मांग है कि जिन बसों में मॉडिफिकेशन से जुड़ी खामियां हैं, उन्हें सुधारने के लिए परिवहन विभाग कुछ समय की मोहलत दे।
पढ़ें ये खबरें
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
