Rajasthan News: जयपुर जिले के फुलेरा क्षेत्र में राजकीय विद्यालय की एक थर्ड ग्रेड शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दे दी. शिक्षिका किराए के मकान में रहती थीं. सुबह घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा खोलने पर शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला.

मृतका 26 वर्षीय अनीता कुमारी थी, जो फुलेरा के गोरधनपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में तैनात थीं. वह परमहंस नगर में किराए का कमरा लेकर रहती थीं. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर फुलेरा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. अनीता मूल रूप से डीग के खोरी गांव की निवासी थी.
अनीता के पिता कन्हैयालाल ने बताया कि उनकी बेटी का प्रोबेशन कुछ ही समय पहले पूरा हुआ था. परिवार खुश था कि अब उसकी नौकरी स्थाई हो गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव सौंप दिया गया. पुलिस को जगह से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
पढ़ें ये खबरें
- ग्रेड-पे पर बने प्रस्ताव को लागू करने की मांग, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
- ‘एनर्जी ड्रिंक’ लेबल विवाद में Red Bull को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने FSSAI का आदेश पलटा
- INDIA ब्लॉक की बैठक कल: SIR और चुनाव आयोग पर बनेगी विपक्ष की रणनीति, ये नेता नहीं होंगे शामिल
- ‘अगर कोई समस्या है तो…’, ‘शर्म’ वाले बयान पर BJP मंत्री लखेंद्र पासवान ने चिराग को दी नसीहत
- MMDR संशोधन कानून के खिलाफ ओडिशा में गरमाई राजनीति, राज्यव्यापी बंद का ऐलान

