Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मंगलवार सुबह अचानक स्कूलों के दौरे पर निकले और हाल देखकर भड़क उठे. जयपुर के कई स्कूलों में शिक्षक गायब मिले, कुछ मोबाइल में व्यस्त थे और कई जगह सफाई का हाल बेहाल था.
बनीपार्क बालिका विद्यालय
सुबह 7:40 बजे मंत्री यहां पहुंचे तो 37 में से सिर्फ 7 शिक्षक मौजूद थे. प्रिंसिपल बिना अनुमति छुट्टी पर थीं. राष्ट्रगान के दौरान दो शिक्षिकाएं सावधान मुद्रा में खड़े होने के बजाय टहल रही थीं, जिसे मंत्री ने गंभीर मामला मानकर कार्रवाई के आदेश दिए. गंदगी, जाले और गंदे शौचालय देख उनकी नाराजगी और बढ़ गई.

गणगौरी बाजार स्कूल
यहां कई शिक्षक कक्षा में मोबाइल चलाते पकड़े गए. जिनमें रीना, गोपाल शर्मा, पूनम कुमावत, सोनल अग्रवाल, सुनीता शर्मा, पूनम मंगल और अनीता के नाम सामने आए. मंत्री ने कहा कि अब स्कूलों में मोबाइल चेकिंग फिर शुरू होगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठेंगे. बार-बार गैरहाजिर रहने वाली शिक्षिका ललिता यादव की भी जांच बैठाई गई है.
महात्मा गांधी स्कूल, गणपति नगर
यहां 24 में से आधे शिक्षक गायब मिले. वहीं बनीपार्क की प्रधानाचार्य संध्या शर्मा पर आरोप है कि वे सिर्फ हाजिरी दर्ज करती हैं और पढ़ाने नहीं आतीं. इस पर भी रिपोर्ट मांगी गई है. दिलावर ने साफ कहा कि सरकारी आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरी जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
