Rajasthan News: राजस्थान में अब दो से ज्यादा संतान वाले व्यक्ति भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भैरोंसिंह शेखावत सरकार द्वारा 30 साल पहले लागू किए गए इस कड़े प्रावधान को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

30 साल बाद बदली सियासत की दिशा
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। 1995 में जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से यह रोक लगाई गई थी, जिसे अब ‘बदलते हालात’ का हवाला देकर हटा दिया गया है। यह संशोधन इसी विधानसभा सत्र में पारित कराया जाएगा।
जयपुर में बनेगा 5800 करोड़ का ‘भारत मंडपम’
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर के बी-टू बायपास पर बनने वाले भारत मंडपम प्रोजेक्ट की लागत को 3500 करोड़ से बढ़ाकर 5800 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस संशोधन से प्रोजेक्ट की रेवेन्यू जनरेशन क्षमता बढ़ेगी और राज्य सरकार पर वित्तीय भार नहीं आएगा। इसके अलावा, उदयपुर में आयरन ओर की खान के लिए एक निजी कंपनी को 53 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी भी दी गई है।
जोधपुर में बनेगा आर्थिक अपराध निदेशालय
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के अनुसार, प्रदेश में राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन को हरी झंडी मिल गई है। इसका मुख्यालय जोधपुर में होगा। यह निदेशालय मुख्य रूप से मल्टी लेवल मार्केटिंग और पोंजी स्कीम के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकेगा। बैंक और शेयर मार्केट से जुड़ी धोखाधड़ी की जांच करेगा। सहकारी सोसायटियों द्वारा जमीनों के नाम पर किए जा रहे घोटालों पर नकेल कसेगा।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
