Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सेशन कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मेल प्राप्त हुआ। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, दमकल, एटीएस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इलाके को सील कर बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट की गहन तलाशी ली, जबकि आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जयपुर के कोर्ट में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मई में भी जयपुर के फैमिली कोर्ट और जिला कोर्ट को बम धमकी भरे मेल मिले थे। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कुछ नहीं मिला था। वर्तमान मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और धमकी देने वाले की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- 3 अप्रैल तक पंजाब में बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान
- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा, 43 ग्राम हेरोइन जब्त
- दिल्ली में करदाताओं के लिए आखिरी मौका, ‘सुनियो’ योजना के तहत बिना ब्याज-जुर्माने के चुकाएं संपत्ति कर
- दुर्घटना या फिर… इंस्पेक्टर को आवास पर लगी गोली, SP-ADG ने किया निरीक्षण, छानबीन जारी
- सीएम दौरे के दौरान सर्किट हाउस में हंगामा : अंदर जाने से रोकने पर भाजपा नेत्री की पुलिस से तीखी बहस, कहा – प्रोटोकॉल नहीं जानते?…देखें VIDEO
