Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सेशन कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मेल प्राप्त हुआ। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, दमकल, एटीएस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इलाके को सील कर बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट की गहन तलाशी ली, जबकि आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जयपुर के कोर्ट में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मई में भी जयपुर के फैमिली कोर्ट और जिला कोर्ट को बम धमकी भरे मेल मिले थे। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कुछ नहीं मिला था। वर्तमान मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और धमकी देने वाले की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- J&K EV Policy 2026: घाटी की सड़कों पर जल्द दिखेगी ई-गाड़ियों की बहार, सरकार ने खींचा 6 साल का पूरा खाका
- CG Police Transfer : रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले
- Ranchi News: 97 किलो गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई, NCB और पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा
- 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से भी कम
- बीजेपी कोर ग्रुप का होगा विस्तार! जान लीजिए अभी कौन हैं, कितने और बढ़ाए जाएंगे?
