Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर शहर में सनसनीखेज पाकीज़ा मीट शॉप डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामगंज थाना पुलिस ने इमरान और उसके भतीजे शहनवाज़ की हत्या के मामले में एहसान कुरैशी, यूनिस कुरैशी और इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य हमलावर को हिरासत में लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में मीट और चिकन काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकुओं का उपयोग किया गया।

यह हमला बीते मंगलवार को हुआ, जब पुरानी रंजिश और चिकन की कीमत को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने इमरान और शहनवाज़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतकों के बीच पहले से ही आपसी मनमुटाव और तनाव चल रहा था। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े की घटनाएं हो चुकी थीं, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर सुलझाया था। हालांकि, इस बार मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: 16 दिन, 21 शहर और 100 ठिकाने: आखिर है पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल? ACB का बड़ा एक्शन
- बहरीन में ईरान-इजराइल-अमेरिका के जंग बीच फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकार लगाई मदद की गुहार
- पारा हाई है! प्रदेश में बरसने लगी आग, हर रोज तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के बैक टू बैक कई कार्यक्रम, गिद्धों की संख्या 14 हजार के पार, राजधानी में होली पर हत्या, इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर लगी आग, दतिया में नहर में डूबा युवक
- पटना में होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ने 3 युवकों को कुचला, एक की मौत
