Rajasthan News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लोणद-अंदोरी निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, यह गड्ढा अंडरग्राउंड पाइपलाइन के काम के लिए खोदा गया था। सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते कार सीधे उसी में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में हाईसेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों दोस्त अजित पवार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में राजस्थान के जालोर जिले के भवरानी गांव निवासी जीवनसिंह मंडलावत भी शामिल हैं। जीवनसिंह पुणे में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे। उनके पिता गोपालसिंह लोणद गांव में हलवाई की दुकान चलाते हैं। कार में सवार अन्य चार युवक महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही की आशंका को और गहरा कर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, भवरानी गांव में घटना की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें ये खबरें
- पति-पत्नी और बच्चा… CISF जवान ने अपने ही 4 साथियों को AK-47 से भून डाला, पढ़े इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी
- राजद का बिहार सरकार पर हमला, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना में छेड़खानी की घटना के बाद इस्तीफे की मांग
- Molbio Diagnostics Share : Jefferies की Buy रेटिंग, 1,600 रुपए का टारगेट; शेयर में 27% तक तेजी की उम्मीद
- काम से इंकार तो सेवा समाप्त! कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 93 पटवारियों को अल्टीमेटम, 3 दिन में शुरू करना होगा काम
- राज्यसभा चुनाव में अखिलेश का सरप्राइज, धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं?

