Rajasthan News: अलवर में सांसद खेल महोत्सव के तहत सरिस्का टाइगर मैराथन का आयोजन रविवार सुबह किया गया, जिसमें 4 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। यह मैराथन 21 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अलवर सांसद खेल महोत्सव का रोमांच शनिवार से ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिख रहा था। इस महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, दौड़ और अन्य खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। कई दिनों से चल रहे इस महोत्सव के फाइनल मुकाबले रविवार को संपन्न हुए, जबकि क्रिकेट का फाइनल मैच शुक्रवार को ही खेला गया था।
सरिस्का टाइगर मैराथन को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
अलवर में पिछले दो महीने से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। पहले ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, फिर लोकसभा स्तर पर विजेता टीमों के मुकाबले कराए गए। रविवार को सरिस्का टाइगर मैराथन के साथ इस महोत्सव का समापन हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग, स्थानीय युवाओं और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
- पंजाब में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम महसूस होगा सर्दी का असर, फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं
- दिवाली में जंगल सफारी और जू दो दिन रहेंगे बंद, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
- दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद, 2040 जवान संभालेंगे मोर्चा
- शराब के नशे में प्रधानपाठक पहुंचे स्कूल: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
