Rajasthan News: राजस्थान के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे अब पर्यटकों को टिकट खिड़की पर लंबी कतार में खड़े होने से निजात मिल गई है। इसके अलावा, क्यूआर कोड के जरिए टिकट बुक करने पर टिकट शुल्क भी कम देना होगा।

कैसे काम करेगी नई सुविधा?
उद्यान निदेशक मानस सिंह ने बताया कि घना के मुख्य द्वार, शहर के पर्यटक केंद्रों और होटलों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। पर्यटक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके आवश्यक विवरण भर सकते हैं और पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी अपलोड कर टिकट बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए एसएसओ आईडी की भी जरूरत नहीं होगी।
डिजिटल टिकट और जांच की व्यवस्था
क्यूआर कोड से बुक किए गए टिकट का प्रिंटआउट लेने की आवश्यकता नहीं है। पर्यटक उद्यान में प्रवेश के समय मोबाइल पर टिकट की सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं। जांच के लिए कर्मचारियों को डिजिटल मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे टिकट का सत्यापन तुरंत हो जाएगा।
कम शुल्क में टिकट बुकिंग
इस नई व्यवस्था से ई-मित्र शुल्क में छूट मिलेगी। पहले जहां छात्रों को 63 रुपए, भारतीय पर्यटकों को 155 रुपए, और विदेशी पर्यटकों को 959 रुपए देना पड़ता था, अब क्यूआर कोड से बुकिंग करने पर इन शुल्कों में क्रमशः 6, 6 और 21 रुपए की बचत होगी।
पर्यटकों को होगा बड़ा फायदा
इस सुविधा से समय की बचत के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुगम और किफायती हो गई है। क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट बुकिंग पर्यटकों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।
पढ़ें ये खबरें
- HC बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः आज से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 31 दिसंबर तक चुनाव संपन्न कराने की समयसीमा
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल

