Rajasthan News: राजस्थान को तकनीक, इनोवेशन और उद्यमिता के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार 4 से 6 जनवरी तक जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट का आयोजन करेगी। यह पहली बार है जब टाई ग्लोबल समिट का आयोजन किसी टियर-2 शहर में हो रहा है।

इस तीन दिवसीय आयोजन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, टाई वुमन ग्लोबल सेमीफाइनल, टाई यू फाइनल, गेमिंग हैकाथॉन, और फिल्म फेस्टिवल जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डिजिफेस्ट की घोषणा करते हुए कहा कि यह समिट प्रदेश के स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को वैश्विक मंच देगी और निवेश तथा नवाचार के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तैयार करेगी। उन्होंने दुनिया भर के उद्यमियों, निवेशकों और इनोवेटर्स को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
इस मौके पर राज्य सरकार ‘राजस्थान एआई पॉलिसी’ भी लॉन्च करेगी, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहलें शुरू की जाएंगी।
समिट में 30 देशों से 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स, करीब 10 हजार उद्योगपति, 500 निवेशक, और 100 से अधिक वैश्विक वक्ता भाग लेंगे। अनुमान है कि इस आयोजन के दौरान स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिलने की संभावनाएं हैं।
इस आयोजन को लेकर जयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं, और सरकार का लक्ष्य है कि इस समिट के जरिए राजस्थान को देश का नया टेक और स्टार्टअप हब बनाया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे
