Rajasthan News: जयपुर में सर्दी का असर बढ़ते ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ने वन्यजीवों के लिए खास इंतजाम शुरू कर दिए हैं. तेज ठंड से बचाने के लिए एंक्लोजर्स में हीटर लगाए गए हैं और हर प्रजाति की जरूरत के हिसाब से उनकी डाइट में बदलाव किया गया है. छोटे शावकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

बड़ी बिल्लियों के लिए हाई प्रोटीन डाइट
टाइगर, लायन और पैंथर को रोज मिलने वाले मांस के साथ-साथ चिकन सूप दिया जा रहा है, ताकि ठंड में उनकी बॉडी वॉर्मथ और स्टैमिना बनाए रखा जा सके. साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाले विटामिन, कैल्शियम और अन्य सप्लीमेंट्स भी शामिल किए गए हैं.
हिमालयन ब्लैक बियर के लिए एप्पल और शहद
हिमालयन ब्लैक बियर के लिए रोटी, एप्पल और शहद की स्पेशल डाइट तैयार की गई है. वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ अरविंद माथुर के मुताबिक स्लॉथ बियर फैमिली को पिंड खजूर, शहद, दूध और उबले अंडे भी दिए जा रहे हैं. इससे उन्हें ऊर्जा और गर्माहट दोनों मिलती है.
हिरण, मगरमच्छ और दूसरे जानवरों की डाइट भी बदली
हिरणों को हरा चारा, चना, दाल और गाजर की खास डाइट दी जा रही है. मगरमच्छ और घड़ियाल के भोजन में मछली की मात्रा बढ़ा दी गई है. भेड़िए, जरख और सियार को रोजाना मीट के साथ अंडे दिए जा रहे हैं. ऊदबिलाव और दरियाई घोड़े की डाइट में भी बदलाव कर गाजर, सेब और केले शामिल किए गए हैं.
24 घंटे मॉनिटरिंग और पूरी मेडिकल केयर
ACF देवेंद्र सिंह राठौड़ के मुताबिक सभी जानवरों की डिवर्मिंग कर दी गई है और जरूरत के अनुसार विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड दिए जा रहे हैं. नाइट शेल्टर्स में हीटर लगाए गए हैं और पूरे पार्क में 24 घंटे मॉनिटरिंग चल रही है, ताकि किसी जानवर को ठंड का असर न हो.
पढ़ें ये खबरें
- 27 में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई! वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
